रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा. इसके बाद 10:50 बजे गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगल भवन पहुंचेंगे और यहां कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. दोपहर 2 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2 से 3 बजे तक “SAMVAD 2026” Chhattisgarh Solar Welfare Association के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 3:15 बजे संत धरमदास संग्रहालय सभागार पहुंचकर पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होंगे. शाम करीब 4:05 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।














