मावली माता मंदिर सिंगारपुर में पांच दिवसीय तृतीय सोपान/निपुण स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर जाँच शिविर जांच शिविर

      भाटापारा ,सिंगारपुर स्थित मावली माता मंदिर परिसर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा ने पाँच दिवसीय तृतीय सोपान/निपुण स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर जाँच शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में हुआ।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग और सेवा भाव विकसित करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल शिविर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जीवन कौशल सिखाता है।

पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा की भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एक राष्ट्रीय संस्था है, जो बच्चों और युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव का विकास करती है, जिससे वे शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे सकें।

स्काउट्स का आदर्श वाक्य “तैयार रहो” केवल जीवन का मंत्र नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा है।

सभी स्काउट्स, गाइड्स और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ..।।

Hot Topics

Related Articles