किराने की दुकान पहुंची 11 साल की बच्ची के साथ 56 साल के अधेड़ ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

बालोद। जिले में एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है, यहां 56 साल के व्यक्ति पर आरोप है कि 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया है।

दरअसल पूरा मामला पुरुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां 11 साल की मासूम बच्ची अपने घर के नजदीक एक किराने की दुकान में समान खरीदने गई जहां 56 वर्षीय दरिंदे की नीयत खराब हो गई और उसने बच्ची को 2 रुपये वाले बर्फ से बने पेप्सी का लालच देकर अपने दुकान के अंदर एक कमरे में ले गया, बच्ची के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया।

गनीमत रही कि मासूम बच्ची समय रहते दरिंदे से दूर भाग निकली वरना 11 साल की मासूम बच्ची के साथ कुछ भी घटना हो सकती थी, बच्ची अपने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने पुरुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Hot Topics

Related Articles