वेदांता प्लांट में बॉयलर विस्फोट, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली/सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए बॉयलर विस्फोट में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सक्ती जिले में हुई यह दुर्घटना बेहद दुखद है और इसमें जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई है।  पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रशासन को प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने की घटना बेहद पीड़ादायक है। इस हादसे में श्रमिकों के निधन और घायल होने की खबर से वे अत्यंत व्यथित हैं।

 

 

Hot Topics

Related Articles