गरियाबंद( युवराज सिन्हा): पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा राष्ट्र निर्माण के पुरोधा, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के गरिमामयी अवसर पर छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस विशेष अभियान के तहत गरियाबंद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में जाकर पुलिस टीमों द्वारा स्कूली बच्चों के लिए अलग-अलग विषयों पर निबंध लेखन, पेंटिंग (चित्रकला) और रंगोली प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के योगदान पर आधारित अपनी उत्कृष्ट रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना गरियाबंद, थाना राजिम, थाना पाण्डुका,थाना फिंगेश्वर,थाना पीपरछेड़ी, थाना अमलीपदर की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में सक्रिय रूप से कार्यक्रमों का
इस गरिमामयी आयोजन पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि— पटेल जी की जयंती वर्ष के अवसर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करना है। पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने तथा बच्चों को एक सकारात्मक वातावरण देने की दिशा में गरियाबंद पुलिस का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
छात्र-छात्राओं को गरियाबंद पुलिस की तरफ से पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान स्कूलों के शिक्षक, स्थानीय और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।






