- *नदी में बह रहे व्यक्ति को बाहर निकालने पर गुमशुदा व्यक्ति नंदकुमार कंवर के रूप में हुआ पहचान।*
युवराज सिन्हा,विवरण – आज दिनांक 18.08.2026 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि पति नंदकुमार कंवर जो पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम सिवनी में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। जो दिनांक 17/08/2026 के सुबह घर से अपने मोटर सायकल पेशन प्रों सीजी 23 6481 में स्कूल सिवनी जाने निकला था, शाम तक घर वापस नही आने पर सिवनी स्कूल के उनके स्टाफ से पूछा तो स्कूल आना बताये है। तब छुरा में और रिश्तेदारों परिचितों को मोबाइल से संपर्क कर पता किया है, कहि पता नहीं चला है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छुरा में गुम इंसान दर्ज जाकर पतासाजी में लिया गया।
पतासाजी के दौरान ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति सुख नदी में बहते हुए नदी के किनारे पड़ा है। जानकारी प्राप्त होते ही थाना छुरा से पुलिस स्टाफ रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर नदी में बह रहे व्यक्ति का थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित निकाला गया। जिसकी पहचान गुमशुदा नंदकुमार कंवर के रूप में हुआ। जिसे दस्तयाब कर सुरक्षित परिजन को सौपा गया।
इस कार्य में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश मिश्रा अमित जांगड़े, रूपेंद्र जैन एवं ग्रामीणों की विशेष भूमिका रही














