गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

15 किलो 500 ग्राम गांजा, ₹91,100 नकद और स्विफ्ट कार समेत कुल ₹3,96,100 का सामान जब्त

बलौदा बाजार ,अवैध गांजा तस्करी और बिक्री के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, बिक्री की रकम ₹91,100 नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक CG22 AC 0325 जब्त की है। जब्त किए गए गांजा, नकदी और वाहन सहित कुल ₹3,96,100 मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, अवैध गांजा तस्करी और बिक्री के नेटवर्क की जांच के दौरान मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी निशानदेही पर गिरौदपुरी से गांजा सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹1,55,100 मूल्य का गांजा एवं ₹91,100 नकद बिक्री रकम बरामद की गई। इसके अलावा गांजा तस्करी और बिक्री में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

1. आकाश कुरें, पिता सुशेन कुरें, उम्र 20 वर्ष, निवासी खोरसीनाला पनगांव, थाना सिटी कोतवाली।

2. भूषण कुमार यादव, पिता आनंद सिंह यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी भानपुर, पोस्ट सोनपुर, थाना सलिहा।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गांजा तस्करी और बिक्री के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में आरोपियों की भूमिका और गांजा सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles