पटाखा व्यापारियों का बड़ा फैसला: रामलीला मैदान में नहीं मिली अनुमति, तो लोकोत्सव मैदान में भी नहीं लगाएंगे दुकान’

भाटापारा: आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में अस्थाई पटाखा दुकानों के आवंटन को लेकर प्रशासन और स्थानीय पटाखा व्यापारियों के बीच विवाद गहरा गया है। पटाखा व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन उन्हें पुराना गंज रामलीला मैदान में दुकान लगाने की अनुमति नहीं देगा, तो वे लोकोत्सव मैदान में भी अपनी दुकानें नहीं लगाएंगे।

इस विषय को लेकर आज संयुक्त (प्रशासन) के साथ पटाखा व्यवसायियों की दूसरी दौर की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में व्यापारियों ने पूर्व की तरह पुराना गंज रामलीला मैदान में ही बाजार लगाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।

व्यापारियों का कहना है कि पुराना गंज रामलीला मैदान हर वर्ष की तरह सुरक्षा के लिहाज से बेहद अनुकूल और सुरक्षित है। इसके विपरीत, प्रशासन द्वारा प्रस्तावित लोकोत्सव मैदान सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं है।

Hot Topics

Related Articles