गांधी जयंती पर लखनपुर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, महादेव चौक में हुआ कार्यक्रम

जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा


  • गांधी जी के सत्य-अहिंसा के संदेश को किया याद, शास्त्री जी के आदर्शों को भी किया नमन

लखनपुर। 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

लखनपुर के गांधी चौक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानवता के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को भी स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह देव, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, देवनारायण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्ण प्रसाद यादव, देवधारी चौधरी, मामू प्रसाद अग्रवाल, शराफत अली, परमेश्वर सिंह, रामसूजन द्विवेदी, अम्बिका यादव, हरेन्द्र गुप्ता, गणेश साहू, मोजीब खान, नानहु, ईश्वर राजवाड़े, इबरान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महादेव चौक में भी मनाई गई गांधी जयंती

वहीं जूनालखनपुर के महादेव चौक में मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल के नेतृत्व में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में लोगों को गांधी जी की जीवनी एवं उनके विचारों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच फल का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन इरशाद खान ने किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Hot Topics

Related Articles