जियाउल खान ,लखनपुर/सरगुजा . प्रधानमंत्री के देश सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज लखनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बाइक रैली लखनपुर पहुँची जहाँ बाइक रैली का स्वागत पुष्प वर्षा और फूल मालाओं के साथ भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्लॉक लखनपुर सहित जिला और प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान बड़ोदरा गुजरात से आए करीब 100 से अधिक बाइक का स्वागत फूल मालाओं से किया गया जिसके बाद यह काफिला अम्बिकपुर के लिए रवाना हो गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत यह यात्रा गुजरात के वड़नगर से बनारस तक जा रही है तथा एक रैली बनारस से गुजरात तक जाएगी। इस यात्रा के दौरान इस रैली के बनारस जाने के रास्ते में यह रैली शाम 5 बजे लखनपुर पहुँची जहाँ जय श्री राम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारो से पूरा मार्ग गूंजता नजर आया। इस रैली के स्वागत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के लखनपुर सहित अन्य मंडलों के पदाधिकारियों सहित भाजपा पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।








