बलौदा बाजार (मोहन तिवारी)● रंगला ढाबा खरतोरा नाका के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे तड़प रहे थे दो युवक, गिधपुरी डायल 112 की टीम ने त्वरित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
दोपहर 01:00 बजे त्वरित रिस्पॉन्स: गिधपुरी बाज-01 की टीम ने तेलाशी पॉइंट पर इवेंट मिलते ही बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।
डॉक्टरों ने बताया पैर फ्रैक्चर: दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों घायल सड़क किनारे चलने में पूरी तरह असमर्थ पड़े थे।
खरोरा अस्पताल में कराया भर्ती: आरक्षक हीरामीलन रात्रे और चालक यशवंत साहू ने घायलों को नजदीकी सीएचसी (CHC) में भर्ती कराकर परिजनों को सौंपा।






