व्हाट्सएप से सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सएप से सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार, धमकाकर चेक से वसूली का भी आरोप

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; खोरसीनाला के लक्ष्मी फैंसी स्टोर्स में संचालित कर रहा था सट्टा, 2385 रुपए नकद, मोबाइल और बैंक चेक जब्त

बलौदाबाजार। व्हाट्सएप और सट्टा पट्टी के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सट्टे के पैसों के लेन-देन को लेकर भयादोहन करने, जान से मारने की धमकी देने और बलपूर्वक बैंक चेक लेकर अवैध उगाही करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,385 रुपए नकद, सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन और प्रार्थी का बैंक चेक जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार मारकण्डे उर्फ सोनू (25), पिता हेतराम, निवासी दशरमा रोड, वार्ड क्रमांक 13, बलौदाबाजार, हाल निवासी खोरसीनाला पनगांव के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे खोरसीनाला स्थित लक्ष्मी फैंसी स्टोर्स में कथित तौर पर सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा।

पैसों के लेन-देन को लेकर धमकाने का आरोप

मामले में आरोपी पर सट्टा संचालन से जुड़े पैसों के लेन-देन को लेकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देने और दबाव बनाकर बैंक चेक लेने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, इस तरीके से अवैध उगाही की जा रही थी।

दो अलग-अलग मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में दो अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान नकदी, सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन और बैंक चेक जब्त किए गए हैं। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Hot Topics

Related Articles