रायपुर। राजधानी रायपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुदेव मोटर्स द्वारा कायनेटिक ग्रीन ई-बाइक शोरूम का भव्य शुभारंभ 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह नया शोरूम रिंग रोड नंबर-01 चौक, रायपुरा ओवरब्रिज के पास, रायपुर में शुरू होने जा रहा है।
शोरूम के शुभारंभ अवसर पर शहरवासियों एवं क्षेत्र के नागरिकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। समारोह का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक होगा। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों को कायनेटिक ग्रीन की आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर मॉडल देखने तथा उनकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि शोरूम के शुभारंभ के साथ ही वाहनों की बुकिंग भी प्रारंभ कर दी जाएगी। विशेष आकर्षण के रूप में बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को एक सुनिश्चित उपहार भी प्रदान किया जाएगा।
गुरुदेव मोटर्स के संचालक श्री विनोद पाण्डेय एवं श्रीमती अंजली पाण्डेय (अधिवक्ता) ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं इलेक्ट्रिक वाहन प्रेमियों से समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने की अपील की है। उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।






