लखनपुर नगर पंचायत को 2 करोड़ 86 लाख के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मिली सौगात 

जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के अनुशंसा और नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू और मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी के अथक प्रयास से नगर पंचायत लखनपुर को दो करोड़ 86 लाख का सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त हुई है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बन जाने से लखनपुर नगर पंचायत को जल स्रोतों में बढ़ावा मिलेगा तथा लखनपुर नगर के विभिन्न स्रोतों में जो वर्षा ऋतु का पानी बह जाता था उसको एकत्रित करने के लिए पांच स्थानों पर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। जिससे नगर में जल संकट दूर होगा।

Hot Topics

Related Articles