भाटापारा : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष लालू मानिकपुरी ने विधायक इंद्र साव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुद्दों से भटकने के बजाय ग्रामीणों की समस्याओं पर बात करनी चाहिए। मानिकपुरी ने कहा कि नशे के कारोबार, अवैध शराब और नशीली दवाओं की बिक्री जैसे गंभीर मामलों पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा का बचाव करते हुए कहा कि मामले में उनका नाम लेकर छवि धूमिल करने का प्रयास नहीं होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता शर्मा पर लगाए जाने वाले झूठे आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेंगे








