बिलासपुर में अवैध अप्रवासियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्ध रायपुर होल्डिंग-डिटेंशन सेंटर भेजे गए; टोल-फ्री नंबर जारी

बिलासपुर:- राज्य शासन के निर्देश पर पुलिस ने अवैध अप्रवासियों, बांग्लादेशी घुसपैठियों और बिना वैध दस्तावेज रह रहे संदिग्ध लोगों के सत्यापन का अभियान तेज किया है। अभियान के तहत सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के 23 संदिग्ध व्यक्तियों को पहचान और दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक रायपुर स्थित होल्डिंग-डिटेंशन सेंटर भेजा गया है।

सात निरीक्षकों वाली STF कर रही जांच

एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, एएसपी रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में सात निरीक्षकों को शामिल कर विशेष टास्क फोर्स (STF) गठित की गई है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी अपने क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में जांच और छापामार कार्रवाई कर संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़ी जानकारी जुटाई। जिन लोगों के मूल निवास और पहचान संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन की आवश्यकता सामने आई, उनकी जानकारी संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ साझा की गई।

मुर्शिदाबाद और जंगीपुर पहुंची टीम

जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस की विशेष टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर क्षेत्र भी पहुंची। टीम ने वहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से मुलाकात कर बिलासपुर में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से संबंधित जानकारी और दस्तावेज साझा किए।

बंगाल पुलिस ने सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग किया। टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों से बांग्लादेशी नागरिकों के भारत आने और यहां रुकने से जुड़ी गतिविधियों के संबंध में भी तथ्य जुटाए। इन जानकारियों का इस्तेमाल बिलासपुर में चल रही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में किया जा रहा है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि दस्तावेजों की प्रमाणिकता की जांच संबंधित स्तर पर की जा रही है। अभियान में सामने आने वाले मामलों में उपलब्ध अभिलेख और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी दो मामलों में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान से पहले भी संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों से जुड़े दो मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। उपलब्ध अभिलेख के मुताबिक, तोरवा क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद हुसैन उर्फ सुब्रती शर्मा उर्फ सागर की पहचान बांग्लादेश के जशोर जिले के निवासी के रूप में हुई थी।इसके बाद 12 जुलाई 2025 को उसके विरुद्ध बांग्लादेश निर्वासन (क्विट इंडिया) की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने पहचान और नागरिकता से जुड़े तथ्यों के आधार पर यह प्रक्रिया पूरी की थी।

सूचना देने टोल-फ्री नंबर जारी

पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है। नागरिक किसी व्यक्ति की पहचान, निवास या दस्तावेजों को लेकर संदेह होने पर इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

पुलिस का कहना है कि प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध घुसपैठ और बिना वैध दस्तावेजों के निवास करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इन्हें भेजा गया डिटेंशन सेंटर

असीम मंडल (31) ग्राम रामकांतापुर, जिला मुर्शिदाबाद

सफीकुल इस्लाम (38) ग्राम हीरानंदनपुर, जिला मुर्शिदाबाद

इजामुल शेख (25) ग्राम साहाबाद, जिला मुर्शिदाबाद

नशीकुल शेख (33) ग्राम कुमारपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

सेल्टू शेख (41) ग्राम कुमारपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

साबिर शेख (42) ग्राम हीरानंदनपुर, जिला मुर्शिदाबाद

असगर शेख (56) ग्राम कुमारपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

नसीरुद्दीन शेख (38) ग्राम पाड़ा दादू साहीपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

लाल्टू शेख (27) ग्राम ईमामपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

मतीन शेख (45) ग्राम कुमारपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

मुस्तकीम शेख (45) ग्राम हीरानंदनपुर, जिला मुर्शिदाबाद

मुशिकुल खान (28) ग्राम साहाबाद, जिला मुर्शिदाबाद

इस्लाम शेख (69) ग्राम साहाबाद, जिला मुर्शिदाबाद

सफीकुल आलम खान (42) ग्राम साहाबाद, जिला मुर्शिदाबाद

जोसिम हक (21) ग्राम ईमाम नगर, जिला मुर्शिदाबाद

राहुल खान (32) ग्राम कुमारपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

अलाउद्दीन शेख (38) ग्राम कुमारपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

सनियुल शेख (17) ग्राम कुमारपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

मुक्ति शेख (16) ग्राम कुमारपाड़ा, जिला मुर्शिदाबाद

किरन शेख (22) ग्राम साहाबाद, जिला मुर्शिदाबाद

इजाजुल शेख (26) ग्राम साहाबाद, जिला मुर्शिदाबाद

इब्राहिम शेख (38) ग्राम साहाबाद, जिला मुर्शिदाबाद

बुद्ध शेख (50) ग्राम रामदेवपुर, जिला मुर्शिदाबाद

Hot Topics

Related Articles