भाटापारा ,भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल भाटापारा द्वारा आयोजित भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा रैली में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सम्मिलित हुए
रैली का शुभारंभ माँ मावली मंदिर, सिंगारपुर में पूजा-अर्चना के पश्चात हुआ।
हाथों में तिरंगा, हृदय में राष्ट्रप्रेम और भारत माता के जयघोष के साथ यह रैली सिंगारपुर से दतरेगी, टेहका, कलमीदह, सेंड़री, खपराडीह होते हुए जयस्तंभ चौक, भाटापारा पहुँची।
विभिन्न स्थानों पर माताओं-बहनों, ग्रामीणजनों एवं नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के जोश से ओत-प्रोत यह यात्रा एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुँचाने वाली रही।








