भाटापारा,हरेली तिहार के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संकल्प लिया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा और ग्रामीण संस्कृति से जुड़े पारंपरिक खेलों का भी आयोजन हुआ।
युवा साथियों ने नारियल फेंकना, गेड़ी चलाना और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पारंपरिक खेलों से आयोजन में उमंग और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजयुमो के अविनाश शर्मा ने कहा कि हरेली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि किसान, प्रकृति, परंपरा और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उसे जीवंत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में सिमगा मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, हेम सिंह चौहान, दरचूरा सरपंच नारायण पाल, लिमतरा सरपंच मुरली शर्मा, संजारी नवागांव सरपंच दौलत साहू, युवा मोर्चा कौशलपुर मंडल अध्यक्ष रोशन साहू, मृदुल मुंधरा, युवा मोर्चा भाटापारा मंडल अध्यक्ष पीयूष साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र डागौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे।








