भाटापारा। ग्राम कामता में श्री विनायक राजा गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित डी.जे. डांस प्रतियोगिता में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, लोकनृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पहचान देने का माध्यम हैं। साथ ही, ये आयोजन समाज में उत्साह, आपसी एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामवासी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, भाजपा नेता सूर्यकांत ताम्रकार, गगन शर्मा, चंद्रप्रकाश टोंडे, टैबू देवांगन और चंद्रमणि साहू सहित समिति के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन से गांव में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।








