ग्राम पंचायत तालाकुर्रा में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान,विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

  •  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धांजलि

संवादाता- विकास सिन्हा/कांकेर(छत्तीसगढ़)


तालाकुर्रा। 2 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत तालाकुर्रा में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

जयंती के अवसर पर माता शीतला मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। साथ ही वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत मुक्तिधाम में शेड निर्माण, आवासपारा में टीन शेड निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माता शीतला मंदिर परिसर में नीम का पौधा रोपित किया गया।इस अवसर पर सरपंच विनोद रावटे ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य,अहिंसा, स्वच्छता और ग्राम स्वराज का संदेश देकर देश को नई दिशा प्रदान की,वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी,त्याग और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।दोनों महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती को केवल एक उत्सव के रूप में मनाने के बजाय उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है उन्होंने आगे कहा कि ग्राम का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है,बल्कि स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और प्रत्येक ग्रामीण को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है अपने ग्राम को स्वच्छ,सुंदर, हरित एवं विकसित ग्राम बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों की सहभागिता और सहयोग आवश्यक है। आज प्रारंभ किए जा रहे विकास कार्य आने वाले समय में ग्रामवासियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता,श्रमदान,पर्यावरण संरक्षण एवं ग्राम विकास के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर ग्राम पटेल जोगीराम नुरेटी,उपसरपंच जितेन्द्र साहू,संजय जैन अध्यक्ष ग्राम वि.स,गौतम गांवर अध्यक्ष ग्राम सभा,पंचगण चंद्रभान मरकाम,दयाराम सलाम,सुमित्रा नुरेटी,सगुना नुरेटी,संतोषी हिचामी, इंद्रावती कावड़े,कुमारी भंडारी,कविता टाड़िया,उपाध्यक्ष अश्वनी सोनी,सरिता साहू,देवकी नुरेटी,वरिष्ठ ग्रामीण नारायण सिंह जैन,झाड़ूराम नुरेटी,शिवप्रसाद यदु,समारु कुलदीप,मोहन जैन,गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

Hot Topics

Related Articles