ब्रजेश पांडे ,दंतेवाड़ा।दंतेवाड़ा में पिछले *15 दिनों* से बिजली कटौती की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। 30 से 40 डिग्री तापमान के बीच 24 घंटे में 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। *दिन हो या रात अंधेरे में रहना पड़ रहा है*, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
*वर्तमान स्थिति*
बिजली विभाग द्वारा दिन में 2-3 बार 1 से 2 घंटे या फिर 2 से 4 घंटे की कटौती की जा रही है। शहरी क्षेत्र दंतेवाड़ा के निवाशी परेशान।
पेयजल आपूर्ति सबसे अधिक प्रभावित हुई है। बिजली न होने के कारण मोटर नहीं चल पा रही, जिससे कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित है।
- जनता की प्रमुख शिकायतें
1. कटौती का कारण और अवधि बताने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।
2. शिकायत के लिए कॉल करने पर कई बार टेलिफोन रिसीवर हटा दिया जाता है। ताकी लोग फोन न कर पाऐ।
3. आम जनता के पास संपर्क या शिकायत दर्ज कराने का कोई उचित माध्यम उपलब्ध नहीं है।








