धुर्राबांधा। ग्राम पंचायत धुर्राबांधा में मंगलवार, 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पोरा पर्व के अवसर पर जी.के. डांस ग्रुप धुर्राबांधा द्वारा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, दाई-दीदी बहिनी समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में विराजमान भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर अशोक मूना गांव के बैगा महाराज, तिहारू, शिवरतन, विद्यानंद, मोहनलाल, राजू गब्बर, पिलाराम, कलेशर, दुखित, पूर्व सरपंच हेमंत कुमार, सरपंच श्रीमती मंजू हेमचंद वर्मा, नंदकिशोर वर्मा, रोहित, रामप्रसाद, हेमलाल सहित पंचगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने सुवा गीत, करमा नृत्य एवं पंथी नृत्य के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
मंच संचालक प्रमोद वर्मा ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले पारंपरिक तीजा पोरा पर्व का उत्साह पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। वहीं, मंच संचालक कन्हैया वर्मा ने तीजा पोरा तिहार को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में से एक बताते हुए सभी माताओं-बहनों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जी.के. डांस ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कृपाराम, रोहित, विनोद, सोनू, दुर्गेश, अजय, कामता, नरशीन, फुनेष, धनी, परमेश्वर, राजा, गणराज, राजेन्द्र, गणेश, कार्तिक, मनीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं दाई-दीदी बहिनी समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।








