ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात, 180 नग कबड्डी मैट प्रदान

बालोद:- जिले के ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिली है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत 180 नग कबड्डी मैट खिलाड़ियों को प्रदान किए। इस अवसर पर खेल सामग्री को ग्राम भालूकोन्हा तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने खिलाड़ियों से चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक खेल अधोसंरचना से ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला खेल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Hot Topics

Related Articles