ग्राम रोहांसी के बंधवा तालाब पार में सज रही जुए की महफ़िल पर थाना पलारी पुलिस का करारा प्रहार

● ताश की 52 पत्तियों से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा!


● *फड़ एवं जुआरियों के पास से नकद राशि ₹2,010/- तथा 52 पत्ती ताश की गई जप्त!


*छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई पूर्ण!


बलौदा बाजार (मोहन तिवारी)जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में असामाजिक गतिविधियों, जुआ-सट्टा एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ग्राम रोहांसी में तालाब पार घेराबंदी कर ताश की पत्तियों से जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

*मुखबीर की सूचना पर पुलिस की रेड कार्रवाई:*- दिनांक 25.07.2026 को जरिए मुखबीर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रोहांसी के बंधवा तालाब पार में कुछ व्यक्ति ताश की 52 पत्तियों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताए स्थान ग्राम रोहांसी बंधवा तालाब पार में दबिश दी गई। मौके पर 05 जुआरियों को पुलिस ने मौके पर ही रंगे हाथों धर दबोचा।

*जब्त सामग्री एवं वैधानिक कार्रवाई:*- पकड़े गए आरोपियों की मौके पर तलाशी लेने तथा फड़ से कुल नकद रकम ₹2,010/- (दो हजार दस रुपये) एवं 52 पत्ती ताश को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों का यह कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने पर थाना पलारी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. ईश्वर साहू पिता कृतराम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी- वार्ड क्र. 14, ग्राम रोहांसी, थाना पलारी

2. दीपक यादव पिता खिलावन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी- वार्ड क्र. 14, ग्राम रोहांसी, थाना पलारी

3. चुनगु टंडन पिता फागुलाल टंडन, उम्र 55 वर्ष, निवासी- बैजनाथ खपरी, थाना पलारी

4. मोहम्मद बेग पिता जाफर बेग, उम्र 66 वर्ष, निवासी- थाना पलारी

5. हेमसागर धृतलहरे पिता नंदलाल धृतलहरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी- ग्राम रोहांसी, थाना पलारी,

Hot Topics

Related Articles