चना–मुर्रा संग स्मृतियों का स्वाद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए पुराने दिन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चना–मुर्रा और चाय के स्वाद के बीच पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। जीएसटी रिफॉर्म पर चर्चा के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चना–मुर्रा भाजपा कार्यकर्ताओं का सबसे सच्चा साथी रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के कामों की व्यस्तता हो या जनसंपर्क के दौरान किसी गांव-खेड़े में दोपहर की भूख का समय, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बनाए रखने में चना–मुर्रा हमेशा साथ रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे कार्यकर्ताओं की लगन, परिश्रम और एकजुटता का प्रतीक बताया।

 

 

Hot Topics

Related Articles