चिखलाकसा के देव कश्यप ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, नगर का नाम किया रोशन :- राजू रावटे (उपाध्यक्ष चिखलाकसा)

दल्लीराजहरा / चिखलाकसा :- नगर पंचायत चिखलाकसा के *वार्ड क्रमांक 7 निवासी देव कश्यप* ने वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर चिखलाकसा, दल्लीराजहरा एवं बालोद जिले का नाम रोशन किया है। कांकेर में आयोजित प्रतियोगिता में *दल्लीराजहरा ओपन थियेटर वेटलिफ्टिंग कोच श्रीमती अनिता शिंदे* के नेतृत्व में देव कश्यप ने *यूथ बॉयज कैटेगरी 65 KG* वर्ग में भाग लिया। जिसमें *स्नैच में 81 KG, क्लीन एंड जर्क में 105 KG, कुल 186 KG* वजन उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। गौरतलब है कि कोच अनिता शिंदे स्वयं अनेकों पदक जीतकर दल्लीराजहरा एवं बालोद जिले का नाम रोशन करती आ रही हैं, आज एक कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए उन्होंने चिखलाकसा के इस होनहार बच्चे का चयन कर दिन-रात मेहनत कर उसे गोल्ड मेडलिस्ट बनाया है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद *देव कश्यप* ने कहा कि “आज मैं जिस मुकाम पर हूं, इसका सारा श्रेय मैं अपने नगर चिखलाकसा, दल्लीराजहरा और अपनी कोच अनिता शिंदे जी को देता हूं। उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आने वाले समय में इससे भी ज्यादा मेहनत कर अपने नगर व जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करूंगा।” इस उपलब्धि पर नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष श्री राजू रावटे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हितेश कुमार डोंगरे, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री गोविन्द शर्मा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री श्री आलोक जैन, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रवीण सेन ने देव कश्यप का मेडल पहनाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष राजू रावटे ने देव कश्यप को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Hot Topics

Related Articles