बालोद/चिखलाकसा :- नगर पंचायत चिखलाकसा के मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुन्ती देवांगन एवं उपाध्यक्ष श्री राजू रावटे ने तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य करवाया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित चिखलाकसा के मुख्य मार्ग पर बरसात के दौरान उत्पन्न हुई समस्या को देखते हुए मरम्मत कार्य कराया गया। बारिश के मौसम में राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया गया।
अध्यक्ष कुन्ती देवांगन एवं उपाध्यक्ष राजू रावटे ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन हमारी प्राथमिकता है। मुख्य मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार आगे भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने बरसात के समय मुख्य मार्ग की मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।








