- नई कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
रायपुर (सौरभ बख्शी)। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ने आज अपना 13वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर महासंघ की नई कार्यकारिणी वर्ष 2026-29 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के तेलघानी नाका स्थित होटल ग्रैंड राजपूताना में आयोजित किया गया।

समारोह में महासंघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री शेखर वर्मा सहित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नई कार्यकारिणी में श्री कुबेर चंद्राकर को महासचिव, श्री दिलीप टिकरिहा, श्री मोहन चंद्राकर, श्री माशीष साहू, श्री ईश्वर पटेल एवं श्री पुनारद निषाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा श्री ललित साहू को कोषाध्यक्ष तथा श्री विजय चंद्रवंशी एवं श्री गुलाब साहू को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री विनोद रात्रे एवं श्री दिनेश कुमार सरसिहा उपकोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।
महासंघ की नई कार्यकारिणी में श्री देवेंद्र संभाकर, श्री रामशरण टंडन, श्री घनश्याम सिन्हा, श्री गोविंद यादव, श्री नोहर साहू, श्री नागेश वर्मा, श्री टीकम सिंह ठाकुर, श्री रवि वर्मा, श्री पारस पटेल, श्री डॉ. अखिलेश साहू एवं श्री यश साहू को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा छत्तीसगढ़ के स्थानीय उद्यमियों एवं व्यवसायियों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।








