छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 25 और 26 सितंबर को भी बारिश का असर बने रहने, जबकि 27 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 

इन जिलों में विशेष सतर्कता

मौसम चेतावनी के अनुसार बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा और दुर्ग सहित कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में मौसम की गतिविधियां अधिक सक्रिय रहने की संभावना है।

 

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

24 सितंबर: कई क्षेत्रों में बारिश, दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना।

25 सितंबर: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश।

26 सितंबर: मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना।

27 और 28: तारीख को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना।

लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। किसानों को भी खेतों में जलभराव और फसलों की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

 

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच लोगों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों पर जाने से सावधान रहें और गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

 

बदलते मौसम के बीच सतर्क रहें, मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

Hot Topics

Related Articles