छूट के साथ हाथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी शुरू

बलौदाबाजार,शहर के विप्र परिसर में शुक्रवार से हाथकरघा पर निर्मित कोसा एवं कॉटन वस्त्रों की प्रदर्शनी और विक्रय शुरू हुई। छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग एवं ग्रामोद्योग संचालनालय हाथकरघा के सौजन्य से जिला हाथकरघा कार्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने किया।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आईं 15 से अधिक बुनकर समितियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। इनमें जांजगीर-चांपा, रायगढ़, धमतरी, कोरबा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों के बुनकर शामिल हैं। स्टॉलों पर कोसा और कॉटन से तैयार साड़ियां, दुपट्टे, कुर्ती, जैकेट, शॉल, चादर, बेडशीट, पिलो कवर, तौलिया, गमछा और रुमाल सहित कई तरह के वस्त्र उपलब्ध हैं। कोसा से तैयार साड़ियों और अन्य वस्त्रों ने प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण बनाया है।

 

Hot Topics

Related Articles