स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका में बैठक आयोजित

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर की स्वच्छता व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन सहित नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, कचरा प्रबंधन को बेहतर करने तथा नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ एवं व्यवस्थित भाटापारा के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है।

 

बैठक में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles