जनदर्शन में फूटा गुस्सा! नाली, सड़क, बिजली से लेकर पेंशन तक की लगी लंबी कतार` एडीएम ने कहा – अब टालमटोल नहीं चलेगा, हर काम होगा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण मुंगेली। संदीप यादव

जनदर्शन में फूटा गुस्सा! नाली, सड़क, बिजली से लेकर पेंशन तक की लगी लंबी कतार`

एडीएम ने कहा – अब टालमटोल नहीं चलेगा, हर काम होगा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण

मुंगेली। संदीप यादव

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए हर मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक पहुंचे। कलेक्टर `कुन्दन कुमार` के निर्देश पर आयोजित जनदर्शन में अतिरिक्त कलेक्टर `निष्ठा पाण्डेय तिवारी` ने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनदर्शन में नागरिकों ने नाली निर्माण, सड़क, बिजली, भूमि सीमांकन, पेंशन और शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। एडीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 ये रहीं प्रमुख मांगें

जनदर्शन में ग्राम सिंघनपुरी के ग्रामीणों ने नाली निर्माण, ग्राम बिरगांव के ग्रामीणों ने भर्राकुंडा पहुंच मार्ग निर्माण की मांग रखी। ग्राम बघमार के जितेंद्र कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, वहीं ग्राम भालापुर के भगत ने भूमि सीमांकन की मांग की।

ग्राम रामगढ़ के गणेश सोनकर ने हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर स्थापित करने, ग्राम खपरी के भुवनेश्वर राजपूत ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने का आवेदन दिया। ग्राम झोंका के चंद्रशेखर बर्मन ने भांजी मानसी बांधे के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र में पिता के नाम में संशोधन, ग्राम फरहदा के दिव्यांग रोहित कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मांग की।

इसके अलावा _ग्राम गोइन्द्री_ की उर्मिलाबाई साहू ने पैतृक भूमि का बटांकन और _मुंगेली_ के संतोष पाठक ने खाता अद्यतन कराने का आवेदन प्रस्तुत किया।

प्रशासन का आश्वासन

एडीएम निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र नागरिक की समस्या का पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण हो। उन्होंने आवेदकों को समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।

जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर `मायानंद चंद्रा` सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles