जनहितकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिए निर्देश` दिशा बैठक में पीएम आवास, सड़क, खाद-बीज, राशन कार्ड और स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा मुंगेली। संदीप यादव

`केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू` ने मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में `जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)` की बैठक लेकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को `पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत लाभ समय पर पहुंचाने और विकास कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने` के निर्देश दिए।

इन योजनाओं पर हुई मुख्य चर्चा

1. आवास और श्रमिक:`पीएम आवास ग्रामीण और पीएम जनमन` के पूर्ण आवासों का समयबद्ध भुगतान और स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। `वीबी जी राम जी योजना` में श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

2. कृषि और राशन: `मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती, खाद-बीज की उपलब्धता और पीएम किसान सम्मान निधि` की समीक्षा। किसानों को खाद-बीज में परेशानी न हो। `पीएम उज्ज्वला और राशन कार्ड` के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई। बैठक में `जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर राशन कार्ड से नाम काटने` की शिकायत पर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

3. शिक्षा और स्वास्थ्य: जर्जर स्कूल और आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, `मध्यान्ह भोजन को बेहतर बनाने, अधिकारियों द्वारा नियमित स्कूल भ्रमण` के निर्देश। स्वास्थ्य में `गर्भवती पंजीयन, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, जनऔषधि केंद्र और जिले को टीबी मुक्त` बनाने पर जोर दिया।

4. सड़क और बिजली: `पीएमजीएसवाई` की 5 से 10 साल पुरानी सड़कों की सूची बनाने और टेंडर हो चुके कार्यों को शीघ्र चलने योग्य बनाने के निर्देश। `मनियारी जलाशय` के कमांड क्षेत्र विकास, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, छात्रावासों में ट्रांसफार्मर व्यवस्था के भी निर्देश।

विधायक और कलेक्टर ने क्या कहा
`बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक` ने कहा कि दिशा बैठक योजनाओं को दिशा देती है। जिले में शिक्षा की रैंकिंग बेहतर हुई है। `ई-श्रम पोर्टल` पर शत-प्रतिशत पंजीयन हो। `कलेक्टर कुन्दन कुमार` ने कहा सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है।

कौन रहे मौजूद
बैठक में `विधायक पुन्नूलाल मोहले, विधायक धरमलाल कौशिक, कलेक्टर कुन्दन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, सीईओ गोकुल रावटे, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी` सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles