राजनांदगांव जिले से 9 थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर

  • सभी पहुंचे सरगुजा आईजी की रेंज में, दीपक कुमार झा के निर्देशन में करेंगे काम

दीपक अवस्थी,राजनांदगांव। जिले से 9 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया गया है। तबादला सूची के अनुसार सभी अधिकारियों को सरगुजा आईजी की रेंज के अलग-अलग जिलों में पदस्थ किया गया है। इनमें 7 अधिकारी सूरजपुर जिले में पदस्थ किए गए हैं, जो एसपी योगेश पटेल के अधीनस्थ काम करेंगे। वहीं दो अधिकारियों की पदस्थापना अन्य जिलों में की गई है। देखें ट्रांसफर ऑर्डर:


Transfer order 20-08-2026


तबादला सूची के अनुसार संग्राम सिंह को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है। राजेश साहू, पुरुषोत्तम लाल, सत्यनारायण देवांगन, मिलन सिंह, नंदकिशोर गौतम, रमेश कुमार पटेल और ढाल सिंह साहू की पदस्थापना जिला सूरजपुर की गई है। वहीं नवरत्न प्रसाद कश्यप को जिला कोरिया भेजा गया है।

राजनांदगांव से स्थानांतरित सभी निरीक्षक अब सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा के निर्देशन में काम करेंगे। इनमें सूरजपुर भेजे गए सात निरीक्षक सीधे एसपी योगेश पटेल के अधीनस्थ अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Hot Topics

Related Articles