जशपुर : पशु सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

जशपुर: (अभिनाथ चौहान) दुलदुला के जनपद पंचायत कार्यालय में 23 जुलाई 2026 को एक दिवसीय पशु सखी का प्रशिक्षण हुआ जिसमे पशु चिकित्सक डॉ पूनम कुमारी के द्वारा पशुओं में होने वाले बीमारी खास कर बरसात के मौसम में खुरहा , चपका , एक टंगी, जैसे बीमारी का कब , कब, और कैसे टीका लगाना इस संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया , सहयोगी संस्था हर्षा ट्रस्ट NGO के टीम लीडर रवि सर के द्वारा पशुओं में टीका लगाने व पूर्ण सहयोग करने के लिए उनके फील्ड वर्कर सीआरपी का पूरा सहयोग ले सकते है एवं जनपद कार्यालय के Adeo खूंटे सर के द्वारा भी आश्वाशन दिया गया की हमारे पशु सखी फील्ड में अच्छा काम करेंगे एवम पशु सखी से भी फीड बैक लिया गया जिससे सभी पशु सखी के द्वारा बताया गया कि बहुत अच्छा प्रसिच्छन सत्र रहा, साथ में सभी पशु सखीयो को फाइल, व प्रशिक्षण मार्गदर्शिका का वितरण किया गया।

Hot Topics

Related Articles