जिला काग्रेस कमेटी द्वारा हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ का विरोध किया

बलौदा बाजार भाटापारा,हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा गांधी चौक से अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस विरोध प्रदर्शन में सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता की मानसिकता के खिलाफ आवाज़ बुलंद की गई।

 

यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समानता, सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों की रक्षा की लड़ाई है।

बाबा साहेब के संविधान ने जो समानता दी है, उसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

 

 

Hot Topics

Related Articles