ब्रजेश पांडेय
- संसद में गूंजा बैलाडीला का मुद्दा
दंतेवाड़ा। राज्यसभा सांसद सुश्री फूलो देवी नेताम ने संसद में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की बैलाडीला पहाड़ियों में कथित अवैध खनन और फर्जी ग्राम सभाओं के इस्तेमाल का मामला उठाया है।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आदिवासी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण को कमजोर किया जा रहा है। सांसद नेताम ने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर बस्तर क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजनाओं के नाम पर स्थानीय आदिवासी समुदायों की सहमति को दरकिनार किया जा रहा है।
उन्होंने संसद में मांग की कि बैलाडीला क्षेत्र में हो रहे खनन कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और ग्राम सभा की वास्तविक सहमति के बिना किसी भी परियोजना को मंजूरी न दी जाए।
सांसद के इस बयान के बाद बस्तर में प्रस्तावित खनन परियोजनाओं को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। आदिवासी संगठनों ने भी सांसद के बयान का समर्थन करते हुए पर्यावरण और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की रक्षा की मांग की है।












