डोंगरगढ़।◾शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की सख्त कार्यवाही
◾अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार रखी जा रही नजर
◾शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पृथक से प्रतिबंधित कार्यवाही की गई
◾प्रतिबंधित किए गए आरोपीगण –
01-सेवक साहू पिता चंद्रेश साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
02-कुशल साहू पिता गोविंद साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
03-महेंद्र कंडरा पिता चंद्रेश कंडरा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
04-धनेश कंडरा पिता कांता राम कंडरा उम्र 36 वर्ष निवासी gram चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
05-महेत्तर कंडरा पिता देवचरण कंडरा निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल द्वारा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 24-05-2026 को आरोपीगण
1. सेवक साहू, 2. कुशल साहू, 3. महेंद्र कंडरा, 4. धनेश कंडरा एवं 5. महेत्तर कंडरा सभी निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसके संबंध में थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्रमांक 295/2026 धारा 3(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है|आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।





