जेवर चोरी करने वाली 7 महिलाएं, 2 पुरूष गिरफ्तार

बिलासपुर (कमलकांत पाटनवार):- बसों व आटो में महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाली 7 महिलाएं व 2 पुरूषों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरोह की सरगना महिला फरार है।

रतनपुर टीआई निलेश पाण्डेय ने बताया, कोरबा बाकीमोंगरा निवासी भगवान राम प्रधान, गीता प्रधान काम से बिलासपुर आए थे। काम खत्म कर बस से बाकीमोंगरा लौट रहे थे। रतनपुर महामाया चौक के पास बस में कुछ महिलाएं बस में सवार हुई। बस में सीट नहीं होने से गीता प्रधान खड़ी हुई थीं। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर शनिचरी चौक से महामाया चौक रतनपुर तक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। महिलाओं की पहचान कोरबा बांगो कोनकोना निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने कोनकोना में दबिश देकर 7 महिलाओं व 2 पुरूषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई बरतने पर महिला से सोने की चेन चोरी करने की बजाए सरकण्डा क्षेत्र में आटो से दो महिलाओं के गले से सोने के जेवर चोरी करना स्वीकार कर लिया है। महिलाओं ने दूसरी महिला सुरतनी गिरी रामनगर कुसमी को सोने के जेवरों को बेचना बताया है। सुरतनी गिरी पुलिस पकड़ से बाहर है। आरोपियों के कब्जे से मात्र 8 हजार रुपए जब्त किया गया है। शेष रकम खर्च कर देना बता रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी

1.अंजली गिरी पति मनोज गिरी 25 साल

2.लोहारिन बाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी 50 साल

3.सुनीता गिरी पति स्व. बलबीर गिरी गोस्वामी 30 साल

4.रामबाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी 40 साल

5.प्रीति गिरी पति नरेश गिरी 30 साल

6.शिवानी पति राकेश गिरी गोस्वामी 20 साल

7.देवी गिरी पति राम गिरी गोस्वामी 20 साल

8.नरेश गिरी पिता सुखराम गिरी गोस्वामी 35 साल

9.रामगिरी पिता ओमप्रकाश गिरी गोस्वामी 20 साल

Hot Topics

Related Articles