भाटापारा| ग्राम परसाडीह में विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में ग्राम आगमन पर आदिवासी समाज के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक नृत्य किया। पूरा परसाडीह गांव उत्सव के रंग में रंगा नजर आया और ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामुदायिक भवन का विधि-विधान से भूमिपूजन कर आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आदिवासी समाज की जल, जंगल, जमीन और अपनी अनूठी संस्कृति को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज का विकास ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है।
यह सामुदायिक भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, बैठकों और सांस्कृतिक आयोजनों का एक मजबूत केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थानुराम नेताम, रामेश्वर लहरी सरपंच, आधारसिंह ध्रुव, भोजाराम ध्रुव, समेलाल ध्रुव, गौकर्ण ध्रुव, खिलावन साहू, मयंक वर्मा, अभय ध्रुव, डोमार कुंजाम, बैसाखू ध्रुव, चंदा राम ध्रुव, आशा राम ध्रुव, रामखिलावन ध्रुव, गोविंद ध्रुव, राजकुमार ध्रुव, दीपक ध्रुव, लोकेश ध्रुव, अमन, जोहान, संतोष, मंगल सिंग, माखन, गोवर्धन, अनुसुइया आदि उपस्थित रहे।














