AG खबर कमलकांत पाटनवार
7 दिन में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर/सीपत:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई सीपत द्वारा आज शासकीय मदनलाल शुक्ला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीपत के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर टी.सी./सी.सी. काउंटर पर विद्यार्थियों से कथित रूप से ₹200 की राशि मांगने के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान नगर मंत्री आदर्श शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत राशि की मांग किया जाना गंभीर विषय है। महाविद्यालय प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के आचरण में सुधार सुनिश्चित करे तथा दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करे।
नगर मंत्री आदर्श शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 7 दिवस के भीतर मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई और संबंधित व्यक्ति के आचरण में सुधार नहीं हुआ, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर सदैव सजग है और विद्यार्थियों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुराग बंजारे, सत्यवान धीवर, प्रेरणा सुनहरे, अर्चना साहू, मधु साहू, दिव्या केवट, निम्मू गोस्वामी, तुलसीराम साहू, राम चंद्राकर, साहिल लहरे, मोनिका प्रियांशी, दीपांजलि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








