- मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल; गांव में दहशत का माहौल
कमल कुमार मेश्राम,डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के चौथना गांव में मां और बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ के चौथना निवासी सुखित सोनकर के यहाँ यह बड़ी वारदात हुई है। सुखित सोनकर की पत्नी कमला सोनकर और बेटे खोमेन्द्र सोनकर की हत्या आपसी रंजिश के चलते हो गई है, वही सुखित की पुत्री ममता सोनकर को गंभीर चोंट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है. हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, इसका पता लगाने के लिए पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। इस दोहरे हत्याकांड के कितने आरोपी है, उनकी पहचान और हत्या के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






