डोंगरगांव पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 45 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगांव। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में डोंगरगांव पुलिस ने ग्राम कुमरदा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम 11 अगस्त को क्षेत्र में जुर्म-जरायम की पतासाजी के लिए भ्रमण कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुमरदा बाजार क्षेत्र में बरगद पेड़ के पास एक व्यक्ति लाल-पीले रंग के थैले में अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। मौके पर मिले संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कमलेश कुमार साहू, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम कुमरदा बताया।

पुलिस ने उसके पास रखे थैले की तलाशी ली, जिसमें 45 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 8.100 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 3,600 रुपये बताई गई है, बरामद हुई।

आरोपी शराब रखने और बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 248/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष आवश्यक कार्रवाई के लिए पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी डोंगरगांव थाने में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रमाकांत कुरें, प्रधान आरक्षक सुरेश सिंह राजपूत और आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles