तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, वाहन समेत उपकरण जब्त

बिलासपुर/रतनपुर:- गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर रतनपुर पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे वाहन सहित साउंड बॉक्स, लाइट, जनरेटर एवं अन्य उपकरण जब्त किए हैं। मामले में कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को थाना रतनपुर की पेट्रोलिंग टीम नूतन चौक बड़ी बाजार पहुंची। यहां गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा । पुलिस ने डीजे संचालक को बननीय न्यायालय एवं जिला दंडाधिकारी के आदेशों का पालन करते हुए ध्वनि कम करने की समझाइश दी, लेकिन इसके बाद भी डीजे की आवाज कम नहीं की गई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन को थाना लाकर जब्त कर लिया। वाहन में लगे 10 साउंड बॉक्स, 12 लाइट, 3 -जनरेटर सहित अन्य डीजे उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस ने डीजे संचालक राजेश मार्को (23) पिता रामनारायण मार्को, निवासी खाड़ा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ध्वनि सीमा एवं प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot Topics

Related Articles