दल्लीराजहरा। दिनांक 31 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को शक्ति केंद्र क्रमांक 2 अंतर्गत बूथ क्रमांक 193, वार्ड क्रमांक 23 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर सह-संयोजक के रूप में नव नियुक्त श्री रिपु चंद नायक जी का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास जताया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री गोविन्द वाधवानी जी, प्रदेश नगरी निकाय कार्यालय सह-प्रभारी श्रीमती पुरोबी वर्मा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश द्विवेदी जी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती अंजू साहू जी,झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक श्री रिपु चंद नायक जी, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री सुरेश जायसवाल जी, संयोजक श्री महेंद्र पिपरे जी, सह-संयोजक श्री मनन गुप्ता जी बूथ अध्यक्ष श्री लेखेंद्र साहू जी सहित अनेक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया गया।






