नगरीय निकाय चुनाव, बीजेपी ने गठित की प्रदेश चुनाव टोली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी सांगठनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश चुनाव टोली का गठन किया है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न नगरीय निकायों के सुचारू संचालन और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए चुनाव प्रभारियों तथा सह-प्रभारियों की भी आधिकारिक घोषणा की गई है।प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। नई चुनाव टोली और नियुक्त प्रभारी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के सभी निकायों में कमल खिलाकर विकास की गति को और तेज करना है।

 

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles