- जियाउल खान लखनपुर /सरगुजा ।
सरगुजा जिला का एक ऐसा गांव जो इन दिनों काफी चर्चा में है जहां शराब पीने परोसने पीकर आने वाले लोगों के खिलाफ पंचायत स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। दरअसल पुरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम केवरी का है जहां 20 अगस्त से गांव में नशा मुक्त गांव बनाने की दिशा में पहल करते हुए गांव में शराब बनाने बेचने और सेवन करने पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने का निर्णय ग्राम सभा में लिया गया है। विदित होकर 20 अगस्त से गांव में ग्राम सभा आयोजित कर नशा मुक्त गांव बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम पखवाड़ा भर चलाया गया। इसके बाद 1 सितंबर से गांव में पूर्णता शराबबंदी कर दी गई और बाहर से शराब पीकर आने वाले 16 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 45000 रुपए का आर्थिक जुर्माना भी पंचायत की ओर से वसूल किया गया है। इसी तारतम्य में ग्रामीणों ने सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत सरगुजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संहित अन्य अधिकारियों को नशा मुक्त ग्राम बनाने की घोषणा को लेकर ज्ञापन सोपा गया था। ज्ञापन उल्लेखनीय है कि पूर्व में जागरूकता के अभाव में गांव की आधी आबादी शराब व अन्य सुखा नशा का सेवन कर अवैध व्यापार में लिफ्ट थे ।इसके दुष्प्रभाव से गांव के युवा और बच्चों को भी नशे की लत लग रही थी और आपराधिक कृतियों में भी लिप्त हो रहे थे। नशा मुक्त गांव बनाने मुहिम चलाने का फैसला लिया था आज गांव में 1 सितंबर से पूर्णता शराबबंदी लागू कर दी गई है और सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा सरगुजा के लखनपुर विकासखंड के ग्राम केवरी को नशा मुक्त ग्राम बनाने की घोषणा की मांग की जा रही है।









