बिलासपुर/सीपत:- नशे के लिए उपयोग होने वाले प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेलबेल जैसी भारी मात्रा में नशे का सामान पुलिस ने भांड़ाफोड़ किया है।
इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। नशे का सामान की कीमत 20 लाख रूपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से आरोपी शहर में अपना कारोबार चला रहे थे, पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई कर जड़ से खत्म करने की बात कही है। बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू और सीपत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों पर जमकर हमला बोला है और 20 लाख रूपए के प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेलबेल जब्त की है। मामले के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के गुड़ी गांव के निवासी उग्रसेन लोनिया अपने पुत्र मुकेश लोनिया एवं अन्य रिश्तेदार परमेश्वर लोनिया के साथ मिलकर दीगर प्रांत से अत्यधिक मात्रा में प्रतिबंधित नशीले दवा लाकर बेचने के फिराक पर थे। मुखबीर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उग्रसेन लोनिया के घर में रेड मारी। इस दौरान प्रतिबंधित प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेबलेट बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेबलेट 4750 नग जब्त कर लिया है। पुलिस ने नशीली दवाओं की कीमत 20 लाख रूपये आंकी है।

जड़ से खत्म करने की कोशिश
कुछ महीनों पहले मिनी बस्ती में सालों से चल रहे नशे के कारोबार को पुलिस ने खत्म कराया था, इस दौरान आरोपियों के परिजनों को भेज दिया गया है, साथ ही उनकी संपत्ति भी राजसात कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों के क्रेता और विक्रेताओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस जल्द ही एण्ड-टु-एण्ड विवेचना कर नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई कर सकती है।

इनका रहा सहयोग
मिश्रा, एसीसीयू टीआई गोपाल सतपथी, कार्रवाई में सीपत टीआई निरीक्षक राजेश एसआई हेमंत आदित्य, शिव सिंह बक्साल, महिला आरक्षक शकुंतला साहू, आरक्षक आशीष राठौर, बीरेंद्र राजपूत, मुकेश शर्मा, तोमर, राकेश साहू का सहयोग रहा है। रमेश यादव, महादेव कुजूर, धीरेंद्र सिंह आईजी और एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रशंसा की है।

मामले में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश लोनिया इससे पहले भी नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है। वर्तमान में पुलिस ने गुड़ी गांव निवासी उग्रसेन लोनिया पिता छेडूराम लोनिया उम्र 60 वर्ष, मुकेश कुमार लोनिया पिता उग्रसेन लोनिया उंम्र 30 वर्ष, परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा पिता लक्ष्मी प्रसाद लोनिया उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टेबलेट 4750 नग नशीली दवा बरामद की है।








