नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, 12 घंटे में कार्रवाई

  • पिता की रिपोर्ट पर डोंगरगांव पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट का मामला, आरोपी न्यायालय में पेश

दीपक अवस्थी,डोंगरगांव। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में डोंगरगांव पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 24 सितंबर को थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी दी थी। शिकायत मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 299/2026 के तहत बीएनएस की धारा 75(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी मनोज कुमार बंजारे (30), पिता ऐराम बंजारे, निवासी ग्राम परसाडीह, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती, हाल मुकाम कुमर्दा, थाना डोंगरगांव, की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल और आरक्षक दीपक भोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles