भाटापारा। परशुराम वार्ड में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में थाना भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ महेश साहू, पिता लक्ष्मण साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा के रूप में हुई है। आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को भयभीत किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।
थाना भाटापारा शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।








